BSEB मैट्रिक परीक्षा 2027: छूटे हुए छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण तिथि बढ़ी (विज्ञप्ति संख्या पी.आर. 156/2026)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2027 (सत्र 2026–2027) में शामिल होने वाले उन छात्रों को एक अंतिम अवसर दिया है जो किसी कारणवश अपना पंजीकरण कराने से चूक गए थे। अब ऐसे छात्र विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ अपना ऑनलाइन पंजीकरण और अनुमति आवेदन पत्र भर सकते हैं।
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई नई तिथियाँ इस प्रकार हैं:
शुल्क (विलंब शुल्क के साथ) जमा करने की अवधि: 13.07.2026 से 20.07.2026 तक।
ऑनलाइन पंजीकरण/अनुमति आवेदन पत्र भरने की अवधि: 13.07.2026 से 22.07.2026 तक।
महत्वपूर्ण सूचना: जिन छात्रों का पंजीकरण इस अवधि में किया जाएगा, उनके लिए समिति के पोर्टल से प्री-फिल्ड (Pre-filled) घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा। इस पर विद्यार्थी, माता/पिता या अभिभावक और विद्यालय के प्रधान के हस्ताक्षर के बाद इसे पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।
Comments
Post a Comment